आवश्यक सूचना


          बी0एड0 प्रथम वर्ष सत्र 2019-21 में प्रवेश हेतु दिनांक 26/6/2019 को 10 बजे से 2 बजे के मध्य समस्त आवश्यक प्रपत्र के साथ उपस्तिथ हों।
विभागाध्यक्ष
   
सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि उनकी कक्षाएं दिनांक 1/7/2019 से प्रातः 10 बजे से 2:15 अपराह्न तक संचालित होंगी।
अतः सभी छात्र निर्धारित समय पर विभाग में उपस्तिथ हों।
विभागाध्यक्ष

    सभी छात्राध्यापकों को सूचित किया जाता है कि प्राचार्य के निर्देशानुसार दिनांक 15/8/2019 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 8 बजे झंडारोहण का कार्यक्रम होगा।
अतः सभी छात्र निर्धारित समय पर झंडारोहण हेतु उपस्तिथ हों।
विभागाध्यक्ष


                    सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 5/9/2019 को शिक्षक दिवस का आयोजन किया जाएगा जिसमें छात्राध्यापकों को डॉ0 राधाकृष्णन के जीवन परिचय, शिक्षा दर्शन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को गीत, कविता, भाषण आदि के माध्यम से प्रस्तुत करना है।
सभी छात्र प्रातः 10 बजे विभाग में उपस्तिथ होकर कार्यक्रम को सफल बनायें।
विभागाध्यक्ष


सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत दिनांक 12/9/2019 को डॉ0 नागेश कुमार संजय का उदबोधन होगा। सभी छात्र प्रातः 10 बजे उपस्तिथ होकर कार्यक्रम को सफल बनायें।
विभागाध्यक्ष


                 सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि दीपावली के उपलक्ष्य में  महाविद्यालय दिनांक 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2019 तक बन्द रहेगा। दिनांक 30 अक्टूबर को महाविद्यालय यथावत खुलेगा।
विभागाध्यक्ष

सभी छात्रों को सूचित किया गया जाता है कि दिनांक 31/10/2019 को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाना है सभी छात्र प्रातः 10 बजे विभाग में उपस्तिथ हो कर कार्यक्रम को सफल बनाये।
विभागाध्यक्ष


 सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 4 नवंबर से 6 नवंबर 2019 तक सूक्ष्म शिक्षण विषय पर एक त्रिदिवसीय कार्यशाला का आयोजन विभाग में 11 बजे से किया जाएगा। सभी छात्र संबंधित पुस्तकों एवं सहायक  सामग्री के साथ निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व 10 बजे उपस्तिथ हों।
विभागाध्यक्ष

प्रदेश सरकार के आदेशानुसार महाविद्यालय सोमवार, ११/११/२०१९ तक बंद रहेगा व १२/११/२०१९ को गुरू नानक जयंती पर अवकाश रहेगा ...१३/११/२०१९ को यथावत खुलेगा।
विभागाध्यक्ष

No comments:

Post a Comment